Padhai Kyon Zaroori Hai? 10 Majboot Karan Jinke Liye Aapko Padhna Chahiye





Why I read? हम क्यों पढ़ें? पढ़ने के क्या फायदे हैं?

दोस्तों, हमारे जीवन में ज्ञान की बहुत जरूरत होती है| क्योंकि ज्ञान के बिना लगभग हम कुछ नहीं कर पाते हैं| और ज्ञान पाने के लिए हमें पढना होता है|

ये जरूरी नहीं है की हमलोग ज्ञान पाने के लिए ही पढाई करते हैं क्यूंकि बिना पढ़े लोग भी अपना जीवन जी रहे हैं| लेकिन फिर भी हमलोग को पढना क्यूँ होता है इसके बारे में जानते हैं –

आप सोचिये की अगर आप पढाई नहीं करते हैं तो क्या – क्या परेशानी हो सकती है? इसे आप कमेंट में जरूर बताएं|

हम पढाई क्यों करते हैं?

दोस्तों, पढाई हमलोग इसलिए करते हैं की हमें गरीबों वाली जिन्दगी न जीना पड़े और हम ख़ुशी से सम्मान के साथ अपनी सारी जरूरतों को पूरा करके सुखी पूर्वक अपना जीवन व्यतीत करें|लेकिन अब एक प्रश्न आता है की, क्या हमलोग बिना पढ़े सुखी पूर्वक अपना जीवन व्यतीत नहीं कर सकते हैं?

हाँ, हमलोग बिना पढ़े भी मेहनत करके अपना जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत कर सकते हैं| लेकिन हमें बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और समाज में भी हमें निचे की श्रेणी में रखा जायेगा|

दोस्तों, ये तो हो गया की हम बिना पढ़े भी सुख से अपना जीवन जी सकते हैं| लेकिन पढने से सम्मान कैसे मिलेगा?देखिये, आजकल खास कर उन लोगों की ज्यादा सम्मान की जाती है जिनलोगों की सरकारी नौकरी हो या तो वे ज्यादा पैसा वाले हो| और सरकारी नौकरी पाने के लिए हमें पढना होता है|

दोस्तों, अब बात आती है की हम तो पैसा कमाकर भी सम्मान पा सकते हैं फिर इतना मेहनत क्यों?


पढाई करने का मेहनत क्यों करना होता है?

हाँ, ये बात सही है की आप बिना पढ़े भी ज्यादा पैसा कमा सकते हैं| लेकिन उन पैसों को सुरक्षित रखने के लिए आपको ज्ञान की जरूरत होगी| तभी आप अपने पैसों को सुरक्षित रख पाएंगे|

और पैसा कमाने के लिए आपको बहुत – बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी तब आप कुछ पैसा कमा सकते हैं| लेकिन हमलोग इतना मेहनत नहीं कर सकते हैं क्योंकि हमें – हमारे शरीर को देखते हुए काम करना होता है|

आप पैसा कमाने के लिए जो भी काम करेंगे सब काम में ज्ञान की आवश्यकता होती है| कृषि, फैक्ट्री में काम, उद्योग, आदि सभी काम करने के लिए आपको ज्ञान होना चाहिए|


क्या हम पैसा कमाने के लिए बिजनेस नहीं कर सकते हैं?

हाँ, आप पैसा कमाने के लिए बिजनेस कर सकते हैं| ये संभव है लेकिन इसमें ये संभव नहीं है की आप ज्यादा पैसा वाले बन ही जायेंगे| और बिजनेस करने के लिए भी आपको ज्ञान की जरूरत होगी तभी आप बिजनेस भी कर पाएंगे|


सुखी जीवन - जीने के लिए पढाई क्यों?


दोस्तों, अगर आप पढाई कर लेंगे और आपकी सरकारी नौकरी हो जाएगी तो आपको समाज में बहुत सम्मान दिया जायेगा चाहे वो नौकरी एक शिक्षक की हो या वो नौकरी एक जिला पदाधिकारी की हो| जब आप घर से निकलेंगे और अगर आप उदास भी रहेंगे तो आपके ज्ञान के कारण आपको सम्मान दिया जायेगा जिससे आपके चेहरे पर अपने – आप ही ख़ुशी की झलक देखने को मिल जाएगी|


पढाई करने से क्या फायदे होंगे?

  • दोस्तों, पढाई करने के बहुत फायदे हैं जो कुछ इस प्रकार हैं –
  •     समाज में सम्मान की नजर से देखा जायेगा|
  •    आपके पास ज्ञान होगा जिससे आप पैसा कमा सकते हैं और सुखी पूर्वक जीवन व्यतीत कर सकते हैं|
  •    सरकारी नौकरी हो सकती है जिससे आपके पास सरकारी पॉवर हो सकती है|
  •    आप किसी भी काम को अपने ज्ञान से आसानी से कर सकते हैं|


दोस्तों, लगभग आजकल जितने भी माध्यम वर्ग के या उससे निचे के बच्चे पढ़ते हैं वो ज्यादातर नौकरी पाने के लिए ही पढ़ते हैं| और उनके घर में भी सभी उसको यही उम्मीद से पढ़ते हैं की ये पढ़कर कोई अच्छी नौकरी पा लेगा जिससे समाज में इसकी इज्जत बढ़ जाएगी|

तो सोचिये, पढने से आपका और आपके परिवार यानि की आपके ऊपर आश्रित सभी लोगों की जीवन सुधर जाएगी| और आपकी आने वाली पीढ़ी भी सुखी पूर्वक अपना जीवन – यापन कर सकेगी| लेकिन क्या सिर्फ ज्ञान पाना ही जरूरी है?


क्या सिर्फ ज्ञान मिलने से हमारी इज्जत रहेगी?


नहीं, अगर आप पढाई करके ज्ञान पा लेंगे और उसका सही से उपयोग नहीं करेंगे तो आपकी इज्जत नहीं होगी बल्कि आपकी और भी हिंसा ही होगी|

अगर आप अच्छे से ज्ञान पा लेते हैं और लोगों से सही से बात नहीं करते, लड़ते रहते हैं, बात – बात पर लड़ाई, गाली देते हैं, गलत संगत में रहते हैं तो आपको निचे की नजर से देखा जायेगा|

आपके पास ज्ञान के साथ – साथ बुद्धि भी होनी चाहिए और आपको ज्ञान का सही से इस्तेमाल करना आना चाहिए और आप ज्ञान का सही से इस्तेमाल करेंगे तो आपको बहुत इज्जत दिया जायेगा| और समाज में सबसे आगे होंगे|

संस्कृत में एक श्लोक है – ज्ञानं भारं क्रियां बिना| इसका मतलब है की आप ज्ञान का इस्तेमाल करके काम नहीं करते हैं या ज्ञान का सही से इस्तेमाल नहीं करते हैं तो ज्ञान भी भार हो जाता है| इसलिए ज्ञान के साथ – साथ बुद्धि भी होना चाहिए| और आप उसका सही से इस्तेमाल करे|

निष्कर्ष

·        हमारे जीवन में पढाई की अहम भूमिका होती है इसलिए हमें पढना चाहिए|

·        सिर्फ नौकरी लेने के लिए ही नहीं पढ़ा जाता है|

·        सिर्फ पैसा कमाना है तो आप कोई भी काम कर सकते हैं|

·        सभी कामों से सफल होना है तो आप पढाई करके ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं|

·        ज्ञान के साथ – साथ बुद्धि भी चाहिए|

·        ज्ञान का सही से इस्तेमाल करें|

 

अगर आपको ये जानकारी अच्छी और काम की लगे तो इसे जरूर से जरूर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, और खास कर छात्रों, बच्चों को दिखाए| और कमेंट में बताये की आपको इसमें कौन सा पॉइंट अच्छा लगा और क्यूँ? धन्यवाद!

Post a Comment

Thanks for commenting! 😊

Previous Post Next Post