AI क्या है? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पूरी जानकारी – शुरुआत से विशेषज्ञ तक

 



AI क्या है? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पूरी जानकारी – शुरुआत से विशेषज्ञ तक


AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आजकल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है| अब चाहे ChatGPT (किताबी भाषा में जवाव देने वाला) हो या फिर Google Assistant (मोबाइल में बात करने वाला) सिस्टम हो, ये सभी AI हैं| AI ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है, जितना की हम सोच नहीं सकते हैं|


लेकिन क्या आप जानते हैं की

·        AI क्या है? यह कैसे काम करती है?

·        यह कितने प्रकार का होता है?

·        इसके क्या लाभ हैं?

·        इसके क्या नुकसान हैं?

·        AI के उपयोग कहाँ – कहाँ है?

·        भविष्य में इसका क्या रोल होने वाला है?


AI क्या है? यह कैसे काम करती है?


AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की शुरुआत 1950 के दशक में जॉन मैकार्थी के द्वारा किया गया था|| AI एक ऐसा सिस्टम या टेक्नोलॉजी है जो इंसान की तरह सोच सकता है, सिख सकता है और सही फैसला ले सकता है| इसे कृत्रिम तरीकें से बनाया गया है (मानव निर्मित)|

AI की इतनी क्षमता होती है की वह इंसानों की तरह सोच – विचार सकती है| यह इंसान की तरह सोच सकता है, सिख सकता है और सही फैसला ले सकता है|

AI के डाटा को एल्गोरिद्म और मशीन लर्निंग की मदद से ट्रैक किया जाता है| जैसे कोई इंसान अपने अनुभव से कुछ सीखता है वैसे ही AI कई हजारों – लाखों डाटा से सीखता है|

उदाहरण – यदि आप AI को कुछ हाथी का फोटो दिखाइएगा तो कुछ समय बाद वह खुद बता सकता है की किस फोटो में हाथी है|


AI कितने प्रकार की होती है?

 

क्षमता के आधार पर

  1.  Narrow AI – यह AI कमजोर होती है| यह किसी खास एक काम के लिए बनाया जाता है जैसे की वॉयस असिस्टेंट (Siri, Alexa), स्पैम फिल्टर आदि।
  2. .     General AI – इसे सामान्य AI माना जाता है| इसमें इतनी क्षमता होती है की यह इंसानों जैसे हर काम को कर सकता है, लेकिन यह अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है|

  3. .        Super AI – इसकी कल्पना भविष्य के लिए की जा रही है| कहा जाता है की यह इंसानों से भी ज्यादा तेज होगी, लेकिन यह भविष्य की बात है|


तकनीक के आधार पर

  1. .          मशीन लर्निंग – यह देता का पैटर्न पहचानकर निर्णय लेता है (जैसे – स्पैम ईमेल फ़िल्टर)|
  1. .          डीप लर्निंग – यह दिमाग की नक़ल करने वाला न्यूरल नेटवर्क है (जैसे – इमेज रिकग्रिशन)|

AI के क्या लाभ है?


  •        इसकी क्षमता 24/7 काम करने की है वो भी बिना थके, रुके|
  •         यह तेज और त्रुटिहीन निर्णय लेता है|
  •         यह इंसानों से तेज और सटीक जवाव देता है|
  •         रिसोर्स की बचत करता है और लागत कम करता है|
  •         ये खतरनाक से खतरनाक काम भी करता है (जैसे – स्पेस मिशन या माइनिंग)|

AI का मतलब क्या है? जानिए इसकी ताकत और उपयोग

AI के चुनौतियाँ और नुकसान क्या है?


जैसे हर चीज से कुछ लाभ और कुछ नुकसान हैं, ठीक उसी तरह AI के भी नुक्सान हैं| AI के नुक्सान निम्नलिखित तरह से हो सकते हैं –

  •         इससे रोजगार पर असर पड़ रहा है|
  •         इससे प्राइवेसी का खतरा बना रहता है|
  •         AI का दुरूपयोग|
  •         नैतिक सवाल (जैसे – मशीन को सोचने का अधिकार देना चाहिए)|

AI के उपयोग कहाँ - कहाँ है?


देखा जाये तो ऐसा कोई क्षेत्र (काम) नहीं है जिसमे AI का उपयोग नहीं हो रहा हो| यह लगभग हरेक क्षेत्र में प्रवेश कर चूका है|

यह स्वास्थ्य सेवा, बैंकिंग, खेती, ब्लॉग्गिंग, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, ग्राहक सेवा आदि सभी में प्रवेश कर चूका है, साथ ही –


इसके उपयोग की जानकारी निम्नलिखित रूप से हो सकती है

  •         स्वास्थ्य सेवा में (रोग की पहचान, ट्यूमर का पता लगाने में डॉक्टर्स की मदद)|
  •         शिक्षा (पर्सनल लर्निंग, AI ट्यूटर)|
  •         बैंकिंग (धोकधारी पहचानना)|
  •         मनोरंजन (मूवी और म्यूजिक की सिफारिशें)|
  •         ऑटोमोबाइल (सेल्फ - ड्राइविंग)|
  •         ग्राहक सेवा (चैटबोट्स)|



भविष्य में इसका क्या रोल होने वाला है?


AI का भविष्य बहुत रोचक और चुनौतीपूर्ण दोनों है। आने वाले समय में हम ऐसे रोबोट और सिस्टम देख सकते हैं जो डॉक्टर, शिक्षक, या ड्राइवर की भूमिका निभा सकें। लेकिन यह ज़रूरी है कि AI को इंसानों के लिए फायदेमंद और सुरक्षित दिशा में विकसित किया जाए|

AI हमारा सहायक है, प्रतिस्पर्धी नहीं| भारत जैसे देशों में यह कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति ला सकती है|




AI सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि यह इंसानी जीवन को बदलने वाली क्रांति है। अगर हम इसे समझदारी से और नैतिकता के साथ इस्तेमाल करें, तो यह हमारे लिए वरदान बन सकता है। लेकिन सावधानी जरूरी हैक्योंकि हर ताकत जिम्मेदारी के साथ आती है।

आपका क्या विचार है AI के बारे में? क्या आप इसके पक्ष में हैं या आपको इसमें खतरे नज़र आते हैं? नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं!


© 2023 My Earn AI | सभी अधिकार सुरक्षित

Post a Comment

Previous Post Next Post